NDA में इस बार चुनाव में शामिल हैं इतनी पार्टियां, फिर भी शाहनवाज को टिकट नहीं!

बिहार। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शनिवार को 40 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकता है, लेकिन विशेष परिस्थिति में ये संख्या 35-36 भी रह सकती है. गुरुवार को जनता दल युनाइटेड (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा, ‘अब नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. हम लोग 24 मार्च से पहले निश्चित रूप से उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे.’

भाजपा और जदयू

NDA पहले ही बिहार की सभी 40 सीटों पर भाजपा और जदयू 17-17 तथा लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के 6 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुका है. इसके बाद 17 मार्च को किस सीट पर किस घटक दल का उम्मीदवार होगा, इसकी भी घोषणा की जा चुकी है. संभावित लिस्ट में बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का नाम नहीं है. बता दें कि भागलपुर से शाहनवाज हुसैन 2004 में हुए उपचुनाव में विजयी होने के बाद 2009 में भी चुनाव जीते. लेकिन 2014 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा का भी टिकट कटता दिख रहा है. वहीं, गिरिराज सिंह की भी सीट बदली जा रही है.

जेडीयू के संभावित उम्मीदवार…

  1. पूर्णिया – संतोष कुशवाहा
  2. नालंदा – कौशलेंद्र कुमार
  3. जहानाबाद – चंदेश्वर चंद्रवंशी
  4. गया (सु.) – विजय मांझी
  5. सीवान – अजय सिंह
  6. गोपालगंज (सु.) – डॉ.आलोक सुमन
  7. भागलपुर – अजय मंडल
  8. बांका – गिरधारी यादव
  9. मुंगेर – राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
  10. वाल्मीकिनगर – वैद्यनाथ प्रसाद
  11. सीतामढ़ी – डॉ. वरूण कुमार
  12. सुपौल – दिलेश्वर कामत
  13. किशनगंज – नौशाद आलम
  14. कटिहार – दुलालचंद गोस्वामी
  15. मधेपुरा – दिनेशचंद्र यादव
  16. काराकाट – महाबली सिंह और
  17. झंझारपुर – रामप्रीत मंडल उम्मीदवार हो सकते हैं

अब whatsapp के नकली संदेशों पर लगेगा अंकुश, पता चलेगा कितनी बार फॉरवर्ड हुआ है मैसेज….

जेपी के संभावित उम्मीदवार…

  1. बेतिया – संजय जायसवाल
  2. मोतिहारी – राधा मोहन सिंह
  3. शिवहर – रमा देवी
  4. मुजफ्फरपुर – अजय निषाद
  5. उजियारपुर – नित्यानंद राय
  6. दरभंगा – गोपाल जी ठाकुर
  7. मधुबनी – अशोक यादव
  8. अररिया – प्रदीप सिंह
  9. औरंगाबाद – सुशील कुमार सिंह
  10. बेगूसराय – गिरिराज सिंह
  11. पटना साहिब – रविशंकर प्रसाद
  12. पाटलिपुत्र – रामकृपाल यादव
  13. छपरा – राजीव प्रताप रूडी
  14. महाराजगंज – जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल
  15. आरा – राजकुमार सिंह
  16. बक्सर – अश्वनी चौबे
  17. सासाराम – छेदी पासवान

लोजपा के संभावित उम्मीदवार…

  1. जमुई – चिराग पासवान
  2. हाजीपुर – पशुपति पारस
  3. समस्तीपुर – रामचंद्र पासवान
  4. वैशाली – वीणा सिंह
  5. नवादा – वीणा देवी
  6. खगड़िया – महबूब अली कैसर

 

LIVE TV