NASA: दुनिया को सुनाई मंगल ग्रह पर बहने वाली हवाओं की आवाज, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

अमेरिका की स्पेस एजेंसी पर दुनिया की नजर इस समय टिकी हुई हैं। कारण यह है कि वह आए दिन कुछ न कुछ नए दावों के नए कारनामें दुनिया के सामने पेश कर रही है। गौरतलब है कि बीते दिनों नासा की ओर से भेजा गया मंगल गृह पर पर्सीवरेंस रोवर सफलतापूर्वक लैंड हुआ था। जिसके बाद उसने अपनी पहली सेल्फी भी दुनिया को दिखाई थी। इसी बीच नासा ने एक ऑडियो क्लिप जारी की है। मात्र 10 सेकेंड की इस क्लिप में आने वाली हवाओं की आवाज मंगल गृह पर बहने वाली हावाओं की है। यह दावा नासा की तरफ से किया जा रहा है।

इस तरह के दावा करते हुए नासा ने अपना तर्क पेश करते हुए कहा कि यह आवाज उसके पर्सीवरेंस रोवर के उतरने के बाद वहां मौजूद धूल और मिट्टी पर पड़े दबाव की वजह से पैदा हुई। नासा की ओर से जारी यह क्लिप देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों को मंगल गृह पर बहने वाली हवाओं का तजुरबा लेना खूब पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि नासा की ओर से भेजा गया पर्सीवरेंस रोवर बीते गुरुवार को मंगल पर लैंड हुआ था। वकाई यह नासा से किसी बड़ी उपलब्धी से कम नहीं।

LIVE TV