Mumbai: पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ एक और मामला दर्ज, शख्स से 2 करोड़ मांगने का आरोप

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को एक बिल्डर की शिकायत के बाद शहर के पूर्व टॉप कॉप परमबीर सिंह के खिलाफ रंगदारी, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया था। अब उनके खिलाफ रंगदारी का दूसरा मामला दर्ज हुआ है। एक और व्यक्ति ने केस दर्ज कराया हैं की परमबीर सिंह ने कथित तौर पर दो करोड़ रुपये उनसे मांगे हैं।

बता दे, मुंबई पुलिस के अनुसार 6 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं दो अन्य लोग हैं। जिनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह पर इस साल अप्रैल में अकोला के एक सेवारत पुलिस निरीक्षक की शिकायत पर अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

यह सिंह के लिए एक और झटका हो सकता है, जिन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अनिल देशमुख पर पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वेज़ को मुंबई में होटलों, बार और अन्य प्रतिष्ठानों से हर महीने 100 करोड़ निकालने का निर्देश देने का आरोप लगाया है। देशमुख ने किसी भी गलत काम से इनकार किया लेकिन मुंबई हाई कोर्ट द्वारा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को प्रारंभिक जांच करने के लिए कहने के बाद अप्रैल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

LIVE TV