बहू संग बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी, 51 लाख रुपए किए दान

देहरादून। उद्योगपति मुकेश अंबानी बड़े बेटे आकाश अम्बानी और होने वाली बहू श्लोका मेहता संग गुरुवार सुबह 8-30 बजे बद्रीनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम भी पहुंचे। हालांकि यहां श्लोका नजर नहीं आईं।

मुकेश अंबानी

बता दें कि मुकेश अंबानी हर साल बदरीनाथ और केदारनाथ आते हैं। भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ में उनकी अगाध आस्था है। इस वर्ष बहू श्लोका मेहता और आकाश अंबानी के साथ पहुंचे। साथ ही उन्होंने बदरी केदार मंदिर समिति को 51 लाख रुपए भी दान किए।

यह भी पढ़ें:- ग्राम स्वराज अभियान घर-घर सेवा वितरण का बढ़िया उदाहरण : मोदी

गौरतलब है कि हाल ही में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और हीरा कारोबारी की बेटी श्लोका मेहता की सगाई हुई थी।

भगवान के लिए पूजा अर्चना के लिए हमेशा घर से मक्खन कमल के फूल और भगवान के लिए विशेष प्रसाद घर से ही लेकर बद्रीनाथ धाम पहुचते हैं। उन्होंने धाम में आने वाले भक्तों के लिए तमात तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

इससे पहले अंबानी परिवार अपनी होने वाली बहू श्लोका मेहता के साथ 25 मार्च को मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन के लिए भी पहुंचे थे।

देखें वीडियो:-

LIVE TV