MP में वोट देने के लिए लगती है गुजरात तक लाइन, जानें क्यों है ऐसा

महाराष्ट्र  का भारत के राज्य के रूप में 1 मई 1960 को गठन हुआ। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई  है जिसे भारत की आर्थिक राजधानी के रुप में जाना जाता है। आज ही के दिन यानि 1 मई को महाराष्ट्र को राज्य का दर्जा मिला। हम आपको महाराष्ट्र के बारे में एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसे सुन आप यकीन नहीं कर पाएंगे। लेकिन ये सच है।

प्रधानमंत्री बनने के बाद आज पहली बार अयोध्या का दौरा करेंगे नरेंद्र मोदी

महाराष्ट्र में स्थित नवापुर में अगर कोई शख्स वोट देता है तो उसे लाइन में गुजरात  में लगना पड़ता है। अब आप कह रहे होंगे कि ये कैसा मजाक है, लेकिन ये मजाक नहीं बल्कि सच है। दरअसल, नवापुर की भौगोलिक स्थिति कुछ ऐसी है कि यहां के रेलवे स्टेशन का आधा हिस्सा महाराष्ट्र में तो आधा गुजरात में है।

हाल ही में 29 अप्रैल को यहां लोकसभा चुनाव  हुए, जिसके लिए यहां एक स्कूल में पोलिंग बूथ बनाया गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस स्कूल के गेट के बाहर की सीमा गुजरात में और बाकी स्कूल महाराष्ट्र में आता है।

चित्रकूट के जंगल में लगी भीषण आग, सूचना के बाद भी नहीं चेता वन विभाग

ऐसे में लोग यहां मतदान  तो महाराष्ट्र में देते हैं, लेकिन लाइन लगाकर गुजरात में खडे़ थे। इस मतदान केंद्र की पूर्वी दिशा में महाराष्ट्र तो पश्चिम, उत्तर और दक्षिण दिशा में गुजरात की सीमा है।

इस स्कूल की स्थापना अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान साल 1927 में की गई थी। नवापुर नंदूरबार संसदीय चुनाव क्षेत्र में आता है। इस स्कूल में मराठी और गुजराती दोनों भाषाएं बच्चों को पढ़ाई जाती हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र और गुजरात 1 मई 1960 में हुए विभाजन से पहले मुंबई प्रांत में ही थे।

LIVE TV