MP के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में ठंड का जोर बना हुआ है, वहीं राज्य के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं।

राज्य में बुधवार की सुबह से चल रही हवाओं में घुली ठंडक ने ठिठुरन बढ़ा दी है, मौसम साफ होने से खिली धूप राहत देने वाली है। राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर का असर बना हुआ है। सबसे ठंडा खजुराहो रहा, जहां तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ठंड का असर बने रहने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 11.5, ग्वालियर का 4.5 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 8.9 सेल्सियस दर्ज किया गया।

Video : दखिए NDA का एक और सहयोगी नाराज़

वहीं मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.6 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 23 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

LIVE TV