घर में लगाया है मनी प्लांट तो ऐसे करें देखभाल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

घर में खुशहाली बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। वास्तु के इन उपायों को अपनाया जाए तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अक्सर लोग घर में मनी प्लांट का पौधा तो लगा लेते हैं पर उनको मनी प्लांट से संबंधित कोई जानकारी नहीं होती है, जिस वजह से इस पौधे से फायदा होने की बजाय नुकसान हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह से घर में लगे मनी प्लांट को पौधे की केयर करें ताकि आपको इस पौधे का सही लाभ मिल सकें।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर के अंदर भी रख सकते है क्योंकि इस पौधे को ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होता है। इस पौधे में पानी ज्यादा से ज्यादा डालना ठीक रहता है।

मनी प्लांट के पौधे को कभी भी उत्तर और पूर्व दिशा की तरफ नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इस दिशा के स्वामी शुक्र है जो बृहस्पति ग्रह के शत्रु हैं।

इस पौधे को हमेशा ऊपर की ओर बढ़ाना चाहिए इसके लिए आप किसी डंडे का प्रयोग भी कर सकते हैं इसके सहारे पौधा ऊपर की ओर ही बढ़ेगा। जमीन पर फैला हुआ मनी प्लांट धन की हानि की ओर इशारा करता है।

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को हमेशा आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व में लगाना सबसे अच्छी माना जाता है। इस दिशा में पौधा लगाने से धन में लाभ होता है।

दक्षिण-पूर्व दिशा का कारक शुक्र ग्रह जो बेल वाले पौधे के लिए काफी शुभ माना जाता है।

मनी प्लांट में हमेशा पानी डालते रहना चाहिए ताकि पौधा हमेशा हरा-भरा रहें पौधा जितना हरा रहेगा उतना ही अच्छा रहेगा। इस पौधे की पत्तियों को पीली य सूख जाने पर तुरंत हटा देनी चाहिए।

LIVE TV