संस्कारी और मनचाही दुल्हन चाहिए तो करिए इस मंत्र का जाप

आज के समय में केवल एक लड़की की ही अच्छे वर की कामना नहीं करती बल्कि एक लड़का भी अपने मन मुताबिक दुल्हन की इच्छा रखता है, जो उसके हर दुख दर्द में उसका साथ निभाएं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, देवी दुर्गा की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। अगर आप अपने लिए एक सुलझी हुई जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं तो रोज दुर्गासप्तशती के इस मंत्र का जाप करें । माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से पुरुषों को उनकी इच्छा के अनुसार वधू की प्राप्ति होती है।

दुल्हन की इच्छा

मंत्र

पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम्।

तारिणींदुर्गसं सारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥

अर्थ- हे देवी, मुझे मन की इच्छा के अनुसार चलने वाली मनोहर पत्‍‌नी प्रदान करो, जो दुर्गम संसार सागर से तारने वाली तथा उत्तम कुल में उत्पन्न हुई हो।

इस मंत्र का जाप करने की विधि

  • सुबह जल्दी उठकर नहाकर, साफ कपड़े पहनकर देवी दुर्गा की पूजा करें।
  • पूजा करने के लिए आपके सामने मां दुर्गा की मुर्ति य उनका चित्र होना चाहिए। रुद्राक्ष का माला लेकर इस मंत्र का डजाप करें।
  • रोज पांच पर इस मंत्र का जाप अवश्य करें।
  • हमेशा आसान पर बैठ कर इस मंत्र का जाप करें आसन हमेशा कुश का बना हुआ होना चाहिए।
  • रोज एक ही समय पर, एक ही आसन पर बैठकर और एक ही माला से मंत्र जाप किया जाए तो यह मंत्र जल्दी ही सिद्ध हो सकता है।
LIVE TV