ताजनगरी में 2019 का ताज जीतने के लिए होगा मंथन, अमित शाह के स्वागत के लिए सजाए गए मार्ग

रिपोर्ट- धर्मेंद्र सिंह

आगरा। भाजपा संगठन को चुनावी धार और प्रबुद्धजनों की नब्ज टटोलने के लिए कल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगरा आ रहे हैं। शाह का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आकर खुद करेंगे। आगरा में उनके स्वागत की  तैयारियां जोरशोर से चल रही है। ताजनगरी की हर उस सड़क और रास्तों को सजाया जा रहा है , जहां से अमित शाह का काफिला गुजरेगा। भाजपा कार्यकर्ता मानव श्रंखला बनाकर स्वागत करेंगे और पुष्प वर्षा करेंगे।

अमित शाह के आने की तैयारी

अमित शाह सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उत्कर्ष विलास होटल में आयोजित संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेने जाएंगे। यहां 3 क्षेत्रों की लोकसभा समन्वय समिति, आइटी सेल और विस्तारकों की बैठक होगी। बैठक में केंद्र में एक बार फिर कमल खिलाने के लिए चिंतन होगा और आगामी रणनीति के बिंदु सुझाए जाएंगे।

बैठक में बीजेपी के कई दिग्गज मंत्री भी मौजूद रहेंगे। उसके बाद शाम साढ़े चार बजे सूरसदन प्रेक्षागृह में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाएंगे और आगामी विकास का एजेंडा भी बताएंगे।

वहीं भाजपा शहर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा कि भाजपा अध्य्क्ष आगरा आ रहे है। भाजपाई उत्साहित है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास किया है। भाजपा 2019 में भी कमल खिलाएगी। वहीं राहुल गांधी के यूपी दौरे पर कहा कि राहुल बाबा तो राहुल बाबा है जनता उन्हें भूल चुकी है।

यह भी पढ़े: अफगानिस्तान में मारे गए सिखों को लखनऊ में दी गई श्रद्धांजलि, सभी धर्मगुरू हुए इक्ट्ठा

एडीएम सिटी केपी सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगरा दौरे के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सभी व्यवस्थाओं के साथ यातायात का भी ख्याल रखा गया है। जहां से काफ़िला गुज़रेगा उन मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। किसी तरह की कोई लापरवाही नही होगी साथ ही आम जनता को समस्या न आये उसके लिए यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है।

 

LIVE TV