सुरों की पिच पर डेब्‍यू करेंगे मनीष, लूलिया वंतूर ने थामा हाथ

मनीष पॉलमुंबई। एक्‍टर, होस्‍ट और आर जे बन चुके मनीष पॉल सुरों की पिच पर डेब्‍यू करने जा रहे हैं। इस डेब्‍यू के लिए मनीष की हमसफर सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर बनेंगी। मनीष और लूलिया पहली बार किसी प्रोजेक्‍ट के लिए साथ नजर आएंगे।

मनीष ने अपने करियर की शुरुआत बतौर आर जे की थी। उन्‍होंने स्‍टार वन के शो घोस्‍ट बना दोस्त से छोटे पर्दे पर एंट्री मारी थी। होस्‍टिंग के अलावा मनीष ने कई टीवी सीरियल में एक्‍टिंग भी की है।

इतना ही नहीं वह सिलवरस्‍क्रीन पर भी नजर आ चुके है। बड़े पर्दे पर उन्‍होंने कोई छोटा मोटा रोल नहीं बल्कि लीड किरदार अदा किया है। मनीष ने फिल्म मिकी वायरस से डेब्‍यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट एली अवराम थीं। हालांकि फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी।

फिल्‍म में डेब्‍यू करने के बाद मनीष गाना गाने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके डेब्‍यू सॉन्‍ग का पोस्‍टर और उनका फर्स्‍ट लुक आउट हो गया है। इस गाने को मनीष, लूलिया और सचिन गुप्‍ता ने गाया है।

यह भी पढ़ें: मोदी की उपस्‍थित में सम्‍मानित किए जाएंगे किंग खान

छोटा पर्दा हो या बड़ा पर्दा दोनों ही जगह से मनीष को बेहद प्‍यार मिलता है। उनके करियर के नए पड़ाव पर दोनों की जगह के सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर गाने पोस्टर शेयर कर शुभकामनाएं दी हैं।

इन स्‍टार्स ने दी शुभकामनाएं-

 

 

 

 

 

 

LIVE TV