एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, प्रेमी की मौत की खबर सुनकर प्रेमिका ने भी मौत को लगाया गले
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की एक प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ। जिसे सुन सभी की आंखें नम हो गईं। दरअसल, अंबिकापुर के मैनपाट ग्राम बरिमा में एक नाबालिग प्रेमी जोड़ें ने एक ही दिन के अंतराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी ने 17 सितंबर को मौत को गले लगाया है। वह घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई। वहीं, आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
दरअसल, मैनपाट इलाके के कमलेश्वरपुर थाना अंतर्गत 17 वर्षीय किशोर व 16 वर्षीय किशोरी एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमे खाई थी। इसी बीच न जाने ऐसा क्या हुआ कि किशोर ने 17 सिंतबर की रात घर पर फांसी लगा ली। मौत की खबर जब उसकी प्रेमिका तर पहुंची तो वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने भी आत्महत्या का रास्ता चुना। इस घटना के बाद ये मामला अब सुर्खियों में छाया हुआ है।