LoC पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी

BSF-firing_56553ca1101d9एजेन्सी/जम्मू : अभी तक तो भारत और पाकिस्तान की नियंत्रण रेखा बिल्कुल शांत थी मगर अब लाईन आॅफ कंट्रोल पर गोलियों की आवाज सुनाई दी। रात्रि करीब 12 बजे पुंछ सेक्टर में भारतीय पोस्ट पर फायरिंग की गई।

भारतीय सेना ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। इस दौरान फायरिंग के ही साथ घुसपैठ के प्रयास भी किए गए।

 गोलीबारी के चलते हथियारों का उपयोग किए जाने की जानकारी मिली है। सूत्रों द्वारा कहा गया कि पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और आॅटोमैटिक हथियारों से गोलीबारी की गई। 

LIVE TV