Live commentary : यूपी की अमेठी सीट पर चौंकाने वाली खबर, स्मृति ईरानी चल रही हैं आगे

लोकसभा चुनाव 2019 में मुख्‍य मुकाबला भाजपा नीत एनडीए और कांग्रेस नीत यूपीए के बीच है। शुरुआती रुझानों में भाजपा नीत एनडीए को बढ़त है। तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर पीछे चल रहे हैं। जानिए पल-पल की जानकारी…
-रतलाम में कांतिलाल भूरिया पीछे, मंदसौर में बीजेपी आगे, जबलपुर में भाजपा के राकेश सिंह आगे
-साध्वी प्रज्ञा पिछड़ी। दिग्विजयसिंह ने बढ़त बनाई।
यूपी की अमेठी सीट पर चौंकाने वाली खबर, स्मृति ईरानी चल रही हैं आगे
-यूपी की अमेठी सीट पर चौंकाने वाली खबर। स्मृति ईरानी आगे चल रही हैं।

-छिंदवाड़ा में शुरुआती रुझान में नकुल नाथ पिछड़े
-अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर पीछे चल रही हैं
-गुरुदासपुर में भाजपा के सनी देओल आगे चल रहे हैं।
-रायबरेली में कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी आगे।
-गुजरात में भाजपा 24 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे।
-भोपाल में साध्वी प्रज्ञा आगे। कांग्रेस के दिग्गज दिग्विजयसिंह पिछड़े।
-महाराष्ट्र में भाजपा 15 सीटों पर आगे।
-राजस्थान में भाजपा 19 सीटों पर आगे।
-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 5 और भाजपा 4 सीटों पर आगे चल रही है।
-कर्नाटक में भाजपा 11 सीटों पर आगे चल रही है।

-केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर पिछड़े। भाजपा के राजशेखर को बढ़त।

-यूपी में भाजपा तीन सीटों पर आगे चल रही है।
-महाराष्ट्र में कांग्रेस के अशोक चव्हाण नांदेड़ से आगे चल रहे हैं।
-छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझान में कांग्रेस 4 सीटों पर आगे। रायपुर और दुर्ग में भाजपा आगे।

-राजस्थान में 17
सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

-बिहार में भाजपा 1 सीट पर आगे।
-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस दो सीटों पर आगे।
-बंगाल में भाजपा 2 सीटों पर आगे चल रही है। तृणमूल एक सीट पर आगे चल रही है।
-गांधीनगर से अमित शाह आगे। राजकोट में भी भाजपा आगे।

-राजस्थान में भाजपा 8 सीटों पर आगे। जयपुर शहर सीट पा भाजपा आगे।

-राजस्थान के कोटा, उदयपुर और चूरू में भी भाजपा आगे।
शुरुआती रुझानों में NDA 150, UPA 57, अन्य 53 सीटों पर आगे

-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस एक सीट पर आगे।
-महाराष्ट्र में तीन सीटों पर भाजपा आगे।
-राजस्थान में भाजपा दो सीटों पर आगे।
-बंगाल में पहला रुझान। भाजपा एक सीट पर आगे।
झालावाड़ से वसुंधरा के बेटे दुष्यंतसिंह आगे

-कर्नाटक में 4 रुझान आए। 2 पर भाजपा, एक पर कांग्रेस और एक पर जेडीएस को बढ़त।
-मतगणना शुरू। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी। जल्द ही रुझाना आना शुरू होंगे।
-भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने भी पूजा-अर्चना की। वे टीवी चैनलों पर सूर्य को अर्घ्य देती हुई दिखाई दीं।

-दिल्ली में भाजपा मुख्‍यालय पर जश्न का माहौल। लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं।
-देशभर में चारों नेताओं और उनके समर्थकों का द्वारा पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ का दौर जारी।
-भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा कि सारे एग्जिट पोल झूठे साबित होंगे।
– सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना। सबसे पहले डाकमत्रों की गिनती होगी।
– हर लोकसभा सीट पर मतगणना के अंत के 5 ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का मिलान होगा।

-केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा मतगणना के परिणाम अनुकूल नहीं आने पर हिंसा की धमकी दिए जाने के मद्देनजर सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों तथा पुलिस महानिदेशकों से मतगणना के दिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को कहा है।
-ट्रेडिंग बेल्स के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित गुप्ता ने कहा है कि एक्जिट पोल के अनुरूप चुनाव परिणाम आने पर सेंसेक्स 40 हजार अंक और निफ्टी 12 हजार अंक के पार जा सकता है।
-ईवीएम विवाद के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्षी दलों से सवाल पूछते हुए कहा कि जब उनकी जीत होती है तो वे ईवीएम पर सवाल क्यों उठाते।
-ईवीएम और वीवीपैट पर्चियों के मिलान के चलते चुनाव परिणामों में हो सकती है देरी।
मतगणना से पहले कांग्रेस ने मानी हार : ओडिशा में मतगणना से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने
स्वीकार किया कि कांग्रेस राज्य में अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी और वह अपना विपक्ष का दर्जा भी गंवा सकती है।
कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को नसीहत : कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल में अपने कार्यकर्ताओं दी नसीहत है। पार्टी ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने इलाकों में स्ट्रॉंगरूमों की निगरानी करें। तृणमूल को डर है कि भाजपा ईवीएम की तस्करी करने की कोशिश कर सकती है।

LIVE TV