जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की अनूठी पहल, गरीबों को मिलेगा फायदा

रिपोर्ट- कुलदीप अवस्थी

झांसीः विधिक सम्बन्धी जानकारियां देने के लिए झांसी में अनूठी पहल की गई है, जिससे सीधे तौर पर जरूरतमंद और गरीब तबके को लाभ मिलेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी की तरफ से मोबाइल लोक अदालत विधिक साक्षरता शिविर जगह-जगह लगाए जा रहे है। 24 व 25 मई को संचालित मोबाइल वाहन का शुभारंभ जिला निसामुद्दीन  ने किया।

विधिक सम्बन्धी

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले भर के सभी तहसील के लोगों को विधिक जानकारियां दी जाएगी। जिसमें वृद्धा आश्रम, मोंठ, गरौठा व अन्य जगहों पर आडियो वीडियो सेट के माध्यम से जागरुक किया जाएगा।

वाहन में सचिव मनोज तिवारी सचिव व उनकी टीम गांव के निर्धन व्यक्ति को सुलभ और सस्ता न्याय पाने के बारे में बताएंगे।

जिला जज निसामुद्दीन ने बताया कि वाहन के माध्यम से आम जन को बताया जाएगा कि वह अपने वाद को किस तरह से लड़ सकते है। आम तौर पर जागरूकता की कमी की वजह से पात्र होने के बाद भी न्याय नहीं मिल पाता। जिसमें अर्थ भी मुख्य कारण बनता है।

ऐसे में न्याय चला निर्धन से मिलने की तर्ज पर वाहन को संचालित किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर न्यायिक कार्य से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

 

LIVE TV