विधायकों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सीख, तैयारी पूरी करके जाएं विधानसभा

रिपोर्ट- योगेश शर्मा

हल्द्वानी। हल्द्वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शहीद पार्क में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में भाग लेते हुए। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। वहीं विधानसभा सत्र के दौरान सरकार के मंत्रियों द्वारा विधायकों के प्रश्नों के जवाब न दे पाने पर अजय भट्ट ने भी माना कि मंत्रियों को पूरा होमवर्क करके विधानसभा में जाना चाहिए।

ajay bhatt

इसके अलावा जो अधिकारी हैं उन्हें भी मंत्रियों को सही फीडबैक देना चाहिए और जो अधिकारी विभागीय मंत्रियों को सही जानकारी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं ऐसे अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए अगर फिर भी गलती करें तो  उन पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

यह भी पढ़े: प्रेम प्रसंग से परेशान युवक ने किया अपनी कुर्बानी देने का प्रयास लेकिन नियति ने दिया जीवन दान

वहीं कांग्रेस द्वारा नगर निकाय चुनाव को टालने के सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि अभी सभी निकायों में प्रशासक बैठाए गए हैं। जैसे ही प्रशासकों का कार्यकाल खत्म होगा वैसे ही इसी वर्ष चुनाव कराए जाएंगे और भाजपा को चुनाव से कोई डर नहीं है, निकाय चुनाव में भाजपा ही जीत दर्ज करेगी।

LIVE TV