साहित्यकार पद्मश्री मुजफ्फर हुसैन के निधन पर राज्यपाल राम नाईक ने जताया दुख

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री मुजफ्फर हुसैन के निधन पर दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मुजफ्फर हुसैन के निधन से मुंबई ने एक बहुभाषी साहित्यकार और मैंने एक करीबी दोस्त खो दिया है।

साहित्यकार

मुजफ्फर हुसैन उर्दू सहित हिन्दी, मराठी, गुजराती, अंग्रेजी, फारसी जैसी भाषाओं में पारंगत थे। हुसैन एक प्रगतिशील साहित्यकार थे जिन्हें भारतीय संस्कृति से बहुत लगाव था। हुसैन के अनेक प्रकाशन उनके जाने के बाद भी उनकी उपस्थिति का आभास कराते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- डायमंड कप 2018 में चमकी इंडियन इलेवन, हासिल की विराट जीत

राज्यपाल ने बताया कि मुजफ्फर हुसैन कई बार लखनऊ आये थे और विख्यात उर्दू मर्सिया के शायर मीर अनीस की कब्र के उचित रख-रखाव के लिए चितिंत रहते थे। नाईक ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए दुखी परिजनों के प्रति संवेदना प्रेषित की है।

यह भी पढ़ें:-भागवत को स्वयंसेवकों पर इतना भरोसा है तो कमांडो सुरक्षा क्यों : मायावती

LIVE TV