Kisan Tractor Rally: किसानों ने बिना किसी परवाह के पुलिसवालों के पीछे दौड़ा दिया ट्रैक्टर,और…

दिल्ली में मंगलवार को किसानों के ट्रैक्टर मार्च में बवाल जारी है। लाल किले के आसपास जमा हुए किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। वहां से किसानों को निकालने की कोशिश की जा रही थी, तभी उन्होंने उपद्रव और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस को उन्हें हटाने के लिए सख्ती बरतनी पड़ी। यहां से कुछ किसान तो बाहर निकल गए हैं, लेकिन कुछ का ट्रैक्टरों से किसानों ने ट्रैक्टर पुलिस ऊपर दौड़ा दिए।

इससे पहले गाजीपुर बॉर्डर से निकले किसानों को पुलिस ने नोएडा मोड़ पर रोक दिया और आंसू गैस के गोले छोड़े। किसानों ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस का दावा है कि किसानों ने पांडव नगर पुलिस पिकेट पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने यह भी कहा कि निहंगों ने तलवार से पुलिसकर्मियों पर हमले की कोशिश की।

ITO पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया तो किसानों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। झड़प में कई किसान और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। किसानों ने ट्रैक्टर दौड़ा दिए, तो पुलिस को पीछे हटना पड़ा। पुलिसकर्मी भागकर आस-पास की इमारतों में घुस गए और वहां से किसानों पर आंसू गैस छोड़ी।

LIVE TV