मोदी और ट्रंप से ज्‍यादा मशहूर है ये एक्‍ट्रेस, फिर भी खून में दौड़ता है हिंदुत्‍व

हिंदुत्‍वनई दिल्‍ली। दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय शख्सियत का दर्जा कितना ऊंचा होता है, ये सभी जानते हैं। लेकिन कोई ऐसी है जो मशहूर होने के बाद भी भारतीय संस्‍कृति और गौतम बुद्ध के उपदेशों का अनुसरण करती हैं। ये हैं अमेरीकी पॉप स्टार केटी पेरी। जिनके इस वक्‍त ट्विटर पर 104 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

कह सकते हैं कि इनकी शोहरत पीएम मोदी से तीन गुणा अधिक है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और ओबामा की लोकप्रियता इनके आस पास भी नहीं है। ट्विटर पर केटी पेरी सिर्फ 205 लोगों को फॉलो करती है। जिसमें भारत से सिर्फ दो लोगों को केटी पेरी फॉलो करती हैं।

हिन्दू और बौद्ध धर्म के आगे नतमस्तक

लेकिन क्या आपको पता है कि इतनी ज्यादा शोहरत वाली शख्सियत भी हिन्दू और बौद्ध धर्म के आगे नतमस्तक है। जी हां, आपने सही सुना केटी पेरी भारतीय संस्कृति और हिन्दू धर्म के अलावा बौद्ध धर्म के आगे नतमस्तक हैं। इसका अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि केटी ने अपनी बांह पर जो टैटू बना रखा है वो संस्कृत में है।

हिंदुत्‍व

हाथों पर ‘अनुगच्छतु प्रवाहं’ का टैटू

केटी पेरी हिंदु कल्चर और इंडिया को लेकर अपना लगाव कई बार जाहिर कर चुकी हैं। वह जब रसेल ब्रांड के साथ अपनी शादी के लिए 2010 में इंडिया आई थीं तो उन्होंने एक संस्कृत फ्रेज ‘अनुगच्छतु प्रवाहं’ अपने राइट आर्म पर टैटू करवाया था। रसेल ने भी अपनी बॉडी पर यही टैटू करवाया था। इस टैटू का मलतब है, ‘गो विद द फ्लो’ यानी प्रवाह (बहाव) के साथ चलो।

हिंदुत्‍व

शादी भी हिंदू रीति रिवाज से हुई

हालांकि केटी पेरी और उनके पति रसल ब्रेंड का साल 2012 में तलाक हो चुका है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2010 में दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। यही नहीं शाकी के लिए भी दोनों ने भारत आकर राजस्थान का चुना था। भारत में दोनों ने कई जगहों ती सैर की। जिसमें ताजमहल के सामने ली गई उन दोनों की तस्वीर उस वक्त खूब वायरल हुई थी।

हिंदुत्‍व

ट्विटर पर सबसे ज़्यादा फॉलो होने वाले सिलेब्रिटी

  1. केटी पैरी : 100,039,765 फॉलोअर्स
  2. जस्टिन बीबर : 96,720,359 फॉलोअर्स
  3. बराक ओबामा : 90,841,316 फॉलोअर्स
  4. टेलर स्विफ्ट : 85,098,108 फॉलोअर्स
  5. रिहाना : 74,098,853 फॉलोअर्स
LIVE TV