पेरू में विपक्षी नेता केइको फुजिमोरी गिरफ्तार

लीमा| पेरू में विपक्षी पार्टी ‘पॉपुलर फोर्स पार्टी’ की प्रमुख केइको फुजिमोरी को धनशोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें बुधवार रात को अदालत के आदेश के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्हें जांच जारी रहने तक 36 महीनों तक हिरासत में रखा जाएगा।

केइको फुजिमोरी को धनशोधन मामले में गिरफ्तार

उन्हें अक्टूबर में भी गिरफ्तार किया गया था और 10 दिनों तक हिरासत में रखा गया था।

पाकिस्तान : सर्वोच्च न्यायालय ने ईसाई महिला के मृत्युदंड के फैसले को पलटा

केइको पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अल्बटरे फुजिमोरी की बेटी हैं और वह ब्राजील की कंस्ट्रक्शन कंपनी ओडेब्रेट से अवैध रूप से 10 लाख डॉलर लेने वाले 12 संदिग्धों में से एक हैं।

मंत्री रविशंकर प्रसाद से रूठे शशि थरूर, कहा ‘हत्यारोपी’ की टिप्पणी पर मांगे माफ़ी

हालांकि, केइको ने इन सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन पर लगे यह आरोप राजनीतिक भावना से ओत-प्रोत हैं।

इस साल की शुरुआत में पूर्व राष्ट्रपति प्रेडो पाब्लो कुजिंस्की ने ओडेब्रेट मामले में इस्तीफा दे दिया था।

LIVE TV