जेल से रिहा हुई एकता कपूर के इस एक्‍टर की पत्‍नी, महीनों से थी कैद

मुंबई। एकता कपूर के शो कसम में अभिषेक खुराना का किरदार निभा चुके अमित टंडन की जिंदगी में खुशिंयों ने दस्‍तक दी है। उनके फैंस को जानकर खुशी होगी कि महीनों से दुबई की जेल में कैद अमित की पत्‍नी रुबी की रिहाई हो गई है।

 

अमित टंडन की जिंदगी

पिछले साल अगस्‍त 2017 से ही रूबी के जेल में जाने की खबर सामने आई थी। रूबी जबसे जेल में कैद हैं तबसे अमित कई बार उन्‍हें बाहर निकलवाने की कोशिश कर चुके हैं। लेकिन उनकी सभी कोशिशें नाकामयाब साबित हुईं।

कई बार उनके द्वारा लगाई गई बेल की अर्जी भी खारिज हो गई। लाख कोशिशों के बाद वह अपनी पत्‍नी को जेल से बाहर निकलवाने में सफल हो पाए और रूबी जेल से रिहा होगईं। खबरों के मुताबिक रूबी जेल से बाहर तो आ गई हैं लेकिन अभी भी कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं।

रुबी कई महीनों से दुबई की जेल में बंद थीं। पेशे से डर्मेटॉलजिस्ट रूबी पर कई गंभीर आरोप लगे थे। रूबी पर कुछ सरकारी अधिकारियों से बदतमीजी करने और उनको धमकी देने के आरोप लगे थे। मामला इतना गंभीर था कि उनकी बेल की अर्जी भी खारिज हो चुकी थी।

दुबई में रूबी से मिलने कई टीवी एक्‍ट्रेस जाती रहती थीं। उनमें से एक मौनी रॉय भी हैं।

इन बुरे दिनों में अमित ने रूबी की हर भरसक मदद करने की कोशिश की। कुछ समय पहले अमित कलर्स के शो कसम में कृतिका सेंगर के अपोजिट नजर आए थे। अब शो में उनके किरदार का पैकअप हो चुका है।

कसम से पहले अमित कई टीवी शो में नजर आ चुके हैं। अमित सोनी चैनल साल 2004 के शो ‘इंडियन आयडल1’ के कंटेस्‍टेंट रह चुके हैं। उसके बाद उन्‍होंने शो ‘कैसा ये प्‍यार है’ से एक्‍टिंग में डेब्‍यू किया था।

यह भी पढ़ें: आखिरकार दिख ही गया तीसरी नागिन का ऑफिशियल लुक, एकता ने किया वेलकम

चैनल स्‍टार वन के शो ‘दिल मिल गए’ में डा.अभिमन्‍यू का किरदार निभाने के बाद अमित हर किसी के फेवरेट बन गए थे।

LIVE TV