Karwa Chauth 2022: सरगी में इन चीजों को खाने से नहीं लगेगी भूख प्यास, करवा चौथ व्रत में रहेगी फुल एनर्जी

शकुन्तला

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाये पूरा दिन निर्जला व्रत करती है। व्रत शुरू करने से पहले ब्रह्म मुहूर्त में सास अपनी बहू को सरगी देती है जिसे खाकर महिलाये अपना व्रत शुरू करती है। सरगी में कुछ खास चीजे खाने से पूरा दिन आप में एनर्जी बनी रहेगी।

करवा चौथ का दिन हर विवाहित महिला के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलायें अपने पति के अच्छे स्वास्थ और लम्बी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। महिलायें इस दिन रात को चाँद निकलने के बाद उसका पूजन करती है और फिर अपने पति के हाथ से जल पीकर आपना व्रत खोलती है। इस व्रत में सरगी का विशेष महत्त्व होता है।

सूर्योदय से पहले खाई जाती है सरगी

करवाचौथ के दिन हर सास अपनी बहू को सरगी देती है जिसमे खाने पीने की चीजे, नए कपड़े और श्रृंगार की सामग्री होती है। इस दिन महिलाये सूर्योदय से पहले उठकर सास से मिली सरगी को खाकर अपना व्रत शुरू करती है। सुबह खाई जाने वाली इस सरगी में आप कुछ ऐसी चीजों को शामिल कर शक्ति है जिससे पूरा दिन पूरा दिन आपके शरीर में एनर्जी बानी रहे। चलिए बताते है कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हे अगर आप सरगी में खाती है तो इस दिन भूख प्यास आपको परेशान नहीं करेगी।

खीरा

खीरे में भरपूर मात्रा में पानी मिलता है। अगर सुबह उठ कर आपका कुछ ज्यादा खाने का मन नहीं है तो आप खीरा खा सकती है। इससे आपका पेट भी भर जाएगा और इसे पचाना आसान भी रहता है।

मौसमी फल

सरगी में फलो को शामिल करना चाहिए, इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में फाइबर और विटामिन मिलता है। इससे पेट भरा रहता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाती। फलो को खाने से कई घंटो तक भूख-प्यास नहीं लगती।

नारियल पानी

सरगी में जो भी चीजे खाये उसके बाद एक नारियल पानी जरूर पी ले। नारियल पानी में भरपूर मात्रा में मिनिरल्स पाए जाते है जो दिनभर आपको हाइड्रेट रखते है और पानी की कमी नहीं होने देता है। नारियल पानी पीने से आपको दिनभर एनर्जी मिलती रहेगी।      

LIVE TV