Karva Chauth 2020 : यहां अगर करवाचौथ का व्रत रख लें महिलाएं तो हो जाती हैं विधवा

करवाचौथ के पूजन और व्रत को लेकर एक अलग ही महत्व है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां अगर कोई सुहागिन करवाचौथ का व्रत कर ले तो वह विधवा हो जाती है। यह गांव हरियाणा के करनाल में स्थित है। यह तीन गांव कतलाहेड़ी, गोंदर और औंगद है। इन जगहों पर अरसे से करवा चौथ का पर्व नहीं मनाया गया है। इन जगहों पर अरसों से यह करवा चौथ का पर्व नहीं मनाया गया है। कहा जाता है कि अगर यहां सुहागिन स्त्रियां करवाचौथ का व्रत कर लें तो उनका सुहाग उजड़ जाता है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह गांव शापित है। यहां के परिवारों से काफी पहले भूल हुई थी। जिसका पश्चाताप आज के लोग कर रहे हैं। हालांकि अगर इस गांव की बेटियों का विवाह किसी अन्य गांव में हो जाता है तो वह वहां पर करवाचौथ का व्रत करती है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 600 साल पहले राहड़ा की एक लड़की की शादी गोंदर में एक युवक से हुई थी। मायके में करवाचौथ से पहले की रात उसे सपना आया कि उसके पति की हत्या हो गयी। उसका शव बाजरे की गठरी में छुपाकर रखा गया है। उसने यह बात मायके वालों को बताई। जिसके बाद मायके वाले करवा चौथ के दिन गोंदर पहुंचे। वहां पति के न मिलने पर उसने लोगों को सपने वाली बात बताई। बताई हुई जगह पर ही पति का शव पड़ा मिला। कहा जाता है कि उस स्त्री ने उस दिन करवा का व्रत रखा था। इसलिए उसने उस दिन बड़ी महिलाओं को अपना करवा देना चाहा। लेकिन सभी ने उसे लेने से मना कर दिया। इससे परेशान महिला जमीन में समा गयी और उसने श्राप दे दिया।

महिला ने श्राप दिया कि अगर कोई भी बहू करवाचौथ का व्रत करेगी तो उसका सुहाग उजड़ जाएगा। उसके श्राप के बाद से ही यह होता है।

LIVE TV