JNU को आॅटोनाॅमस करने पर कन्हैया कुमार ने उठाए सवाल

kanhaiya_kumar_56e7a98b86877एजेन्सी/नई दिल्ली : जवाहरल लाल नेहरू विश्वविद्यालय को उसकी स्वायत्ता के लिए मान्यता दी गई है। जिसके बाद जवाहरलाल नेहरू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने मंत्री को इसके लिए आभार कहा है। दरअसल उन्होंने कहा है कि यह एक विडंबनापूर्ण प्रमाणपत्र है। इसके लिए मंत्री का आभार मानते हैं। इस तरह की मान्यता से केवल उन्हें ही राहत मिलेगी जो कि यहां अध्ययन करने वाले छात्रों के पैसे बर्बाद करते हैं। उनके द्वारा यह कहा गया है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय सदैव से ही सर्वश्रेष्ठ है। महत्वपूर्ण यह है कि आखिर किस आधार पर विश्वविद्यालयों की रैंकिंग की जा रही है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव रामा नागा द्वारा कहा गया कि सरकार इस विश्वविद्यालय की स्वायत्ता को प्रभावित कर रही है। वह विभिन्न संस्थानों में सम्मिलित होने का प्रमाणपत्र भी प्रदान करती है। उन्होंने विश्वविद्यालय को मिलने वाली रैंकिंग पर आश्चर्य जताया।

LIVE TV