JEE Advanced का एडमिट कार्ड हुआ जारी, जानें परीक्षा का पैटर्न…

नई दिल्ली : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), रुड़की ने ज्वाइंट एंट्रेंस परीक्षा (JEE) एडवांस के लिए एडमिट कार्ड या हॉल टिकट  जारी हो गए हैं. जो उम्मीदवार ये परीक्षा देने वाले हैं वह आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा

 

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड –

  • सबसे पहले jeeadv.nic.in. पर जाएं।
  • “JEE Advanced 2019” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब “activated JEE Advanced 2019 Admit Card” पर क्लिक करें।
  • अपना यूजरनेम, पासवर्ड, सिक्योरिटी पिन डालें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।।
  • अब भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

 

IMF से कर्ज लेना पाकिस्तान के को पड़ा महंगा , करना पड़ा कड़ी शर्तों का पालन…

देखा जाये तो इस साल जेईई मेन परीक्षा में 11.47 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाई थी. इनमें से 2.45 लाख छात्र-छात्राओं ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई किया. लेकिन केवल 1.73 लाख छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया हैं। वहीं पिछले साल 2.31 लाख छात्र-छात्राओं ने जेईई मेन क्वालिफाई किया, जिनमें से 1.65 लाख कैंडिडेट्स ने जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।

 

जहां इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की की ओर से जेईई एडवांस 2019 की परीक्षा का आयोजन 27 मई को किया जाएगा। लेकिन पहले परीक्षा का आयोजन 19 मई को होना था लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण तारीख में बदलाव किया गया हैं। जहां जेईई एडवांस के लिए दो परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. जिसका समय 3 घंटे का होगा।

परीक्षा का समय –

पेपर 1- सुबह 9 से 12 बजे तक.

पेपर 2- दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक.

दरअसल इसके अलावा, गुजरात, दमन और दीव, और दादरा नगर हवेली में परीक्षा का आयोजन गुजराती भाषा में किया जाएगा। बाकी जगहों पर इंग्लिश और हिंदी मीडियम में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं  पिछले साल से ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड से आयोजित हो रही है। इस साल भी परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित यानी CBT मोड के माध्यम से होगा।

 

LIVE TV