JDU के नए अध्यक्ष नीतिश बने

nitish-kumar-sharad-yadav_570a3d1dd7a67 (1)एजेन्सी/नई दिल्ली: जनता दल यूनाईटेड ने इस बार अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष परिवर्तित कर लिया है। दरअसल इस बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा अध्यक्ष के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को चुना गया है। हालांकि इस बात के संकेत पहले ही मिल गए थे कि नीतिश जेडीयू की जिम्मेदारी संभालेंगे। मगर उनके लिए विशिष्ठ नारायण सिंह और केसी त्यागी के नाम की चुनौति थी। अध्यक्ष के तौर पर अंतिम रूप से नीतिश के नाम की मुहर लग गई।

जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर सीएम नीतिश कुमार का नाम सामने रखा। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के ही साथ पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी नहीं ली जाना चाहिए। उनका मानना था कि पार्टी की इमेज को लेकर जनता में गलत संदेश जाता है। उन्हें लगता था कि लोग यह विचार करेंगे कि जेडीयू वन – मैन पार्टी बन गई है।

उन्होंने कहा था कि उनके पास अनुभवी लोग हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर सभी सहमत हैं। पार्टी के वरिष्ठ सदस्य केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश पीएम उम्मीदवार नहीं हैं। उनमें पीएम बनने की क्षमता है। सीएम के ही साथ नीतिश भी राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। जनता दल यूनाईटेड में ढोंग नहीं किया जा सकता है। इसके पूर्व भी दो पद एक आदमी संभाल चुके हैं। 

LIVE TV