2019 की जमीन तलाशने में जुटे जयंत, कार्यकर्ताओं से कहा अभी सब्र रखो

रिपोर्ट- संजय मणि त्रिपाठी

मुरादाबाद। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सूबे की तमाम पार्टियों ने अपने कार्यकर्ताओं के बीच अपनी पैठ शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोक दल भी पीछे नहीं नजर आ रहा है। राष्ट्रीय लोक दल नेता जयंत चौधरी इसी तर्ज पर मुरादाबाद पहुंचे और यहां कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर मंत्रणा की और पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। इसके अलावा उन्होंने आगामी महागठबंधन को लेकर कहा कि जल्द ही इसका फैसला हो जाएगा।

JAYANT

जयंत चौधरी ने कहा कि अगले महीने 12 अगस्त से प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम शुरू करेंगे। इसके लिए सभी जिलों में कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा जा रहा है। कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। जेल में हत्याएं हो रहीं हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ योगी जी जेल में गाय पालने की बात कर रहे हैं लेकिन दूसरी ओर उनकी जेलों में इंसान सुरक्षित नहीं हैं। तो गाय की रक्षा कैसे होगी।

जयंत चौधरी ने जेलों में सीसीटीवी और सुरक्षा बढ़ाने की बात कही। सीएम योगी से अपने कार्यकर्ताओं को संयमित रखने की सलाह दी,बोले कार्यकर्ता ही ज्यादा उग्र हो रहे हैं। जिस कारण कानून व्यवस्था पर सवाल उठते हैं।

यह भी पढ़े: मशहूर खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद की पत्नी लौटाएंगी पुरस्कार, कहा उठ गया सरकार से भरोसा

इसके साथ ही उन्होंने महागठबंधन और सीटों के सवाल पर कहा कि अभी जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं होगा। कहा कि जल्दबाजी में कच्चा चावल है,इसलिए नुकसान भी हो सकता है। जयंत ने कहा अभी बातचीत होने दीजिए उसके बाद मजबूती से फैसला होगा। इस पर जल्द ही सबसे मिलकर फैसला हो जायेगा। खुद कितनी सीट लेंगे ये भी भविष्य में तय होने के बाद बात कही।

LIVE TV