IT विभाग ने सोनू सूद के दफ्तर पर मारा छापा, अकाउंट बुक में बताया गड़बड़ी

इनकम टैक्स विभाग ने एक्टर सोनू सूद के  दफ्तर पर छापा मारा हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके अकाउंट बुक में गड़बडी पाई गई हैं। जिस के बाद उनके दफ्तर पर छापा पड़ा। इसके बाद IT टीम ने सोनू सूद की कंपनियों से जुड़ी 6 जगहों का सर्वे किया।

कुछ ही दिन पहले सोनू सूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले थे। बता दें कि सोनू सूद दिल्ली के स्कूलो से जुड़े प्रोग्राम के ब्रांड एम्बेसडर बनाए गए थे। बताया जा रहा था कि सोनू सूद आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले हैं।

सोनू सूद ने कोरोना महामारी के दौरान गरीब मजदूरों और प्रवासियों की मदद की थी। सोनू सूद को 2020 स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवॉर्ड दिया था।यह अवॉर्ड उन्हें महामारी में लोगो की मदद करने पर दिया गया था।

सोनू सूद ने कई भाषाओ में काम किया हैं। हिन्दी, तमिल,कन्नड़ और तेलुगु। फिलहाल वह एक पीरियड ड्रामा पृथ्वीराज में नजर आएंगे। इसके बाद वह तेलुगु ड्रामा आचार्य फिल्म में नजर आएंगे।

LIVE TV