Irrfan Khan: जब उत्तराखंड में हुई थी पान सिंह तोमर की शूटिंग, दिल में बसा था प्रदेश के लिए प्यार…

उत्तराखंड। बॉलीवुड में मंझे हुए कलाकारों में एक और महान एक्टर इरफ़ान खान का आज निधन हो गया. उनके अचानक निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है. उन्होंने कई फिल्में की और केवल बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड में भी नाम कमाया.  रफान के जीवन में उत्तराखंड का विशेष स्थान था। यहीं पर उनकी सुपरहिट फिल्म पान सिंह तोमर की शूटिंग भी हुई थी.

सिनेमा जगत के जाने-माने सितारे इरफान खान का आज बीमारी के चलते मुंबई में निधन हो गया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसें लीं। 54 वर्षीय इरफान के निधन की खबर सुनते ही फिल्म जगत के साथ ही उनके चाहने वालों में शोक की लहर फैल गई। इ

 

बॉलीवुड फिल्म संयोजक अभिनव थापर ने इरफान खान के बारे में बताया कि तिग्मांशु धूलिया निर्देशित ‘पान सिंह तोमर’ 2012 में रिलीज हुई, जिसका अधिकतर भाग उत्तराखंड में शूट हुआ था।

 

इरफान को पान सिंह तोमर से अभिनय की दुनिया में एक अलग पहचान मिली व उत्कृष्ट अभिनय के लिए इस फ़िल्म से 2013 में राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड व कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।

 

इरफान खान ने उत्तराखंड में अपनी आखिर फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ 2017 में मुनि की रेती, ऋषिकेश, स्वर्गाश्रम आदि स्थानों में शूट की थी, जिसमें गंगा आरती को विशेष रूप से फिल्म में दर्शाया गया।

 

अपने दिल में उत्तराखंड को विशेष महत्व देने वाले एक महान कलाकार का इस दुनिया से जाना संपूर्ण फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।

 

वहीं क्रिएटिव फिल्म प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने इरफान खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कहा कि उनका जाना बॉलीवुड और हॉलीवुड के लिए बड़ा नुकसान है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

 

LIVE TV