IRNSS-1G को PM मोदी ने दिया नया नाम

narendra-modi_57187df25cb58एजेंसी/ नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आज दोपहर को महत्वपूर्ण उपग्रह आईआरएनएसएस – 1 जी का सफल प्रक्षेपण किया। इसके प्रक्षेपित हो जाने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को शुभकामनाऐं दीं। उन्होंने कहा कि यह एक महान उपहार है जो कि वैज्ञानिकों ने देश की जनता को दिया है। इससे भारत महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुका है।

उन्होंने कहा कि अब भारत स्वयं अपना रास्ता तय करेगा। आखिर किसे कैसे जाना है और कैसे पहुंचना है। यह हमारी तकनीक के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि एक तरह से यह ऐसा उपहार है जिसका कोई मूल्य नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस उपग्रह से नाविकों को सहायता होगी।

उन्होंने उपग्रह का नाम नाविक रखते हुए कहा कि इससे नाविकों को मदद मिलेगी और यह नाविकों को समर्पित है। उल्लेखनीय है कि यह उपग्रह भारत की नौवहन प्रणाली को बल देगा। इसके पहले नाविक तारों की दिशा से अपनी गति तय किया करते थे लेकिन अब इस उपग्रह से नाविकों को मदद मिलेगी।

LIVE TV