IPL Auction में इन 5 खिलाडियों के पीछे भागेगी हर टीम, होगी करोड़ों की बरसात

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL Auction) की मिनी नीलामी में कुछ बड़े नामों पर नज़र रहने वाली हैं। इन नामों में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। माना जा रहा है कि 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली नीलामी में खिलाड़ियों पर करोड़ों रूपये बरसेंगे।

बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर फ्रेंचाइजी जमकर पैसे खर्च करना चाहेगी। हैरानी की बात नहीं है अगर इस बार स्टोक्स आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। बेन स्टोक्स आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ सकते हैं। बता दें कि युवराज सिंह को 16 करोड़ में खरीदा गया था।

सिकंदर रजा

सिकंदर रजा ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी बल्लेबाजी और बॉलिंग से मैच का पासा पलट सकते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी पैसे लूटाएंगी।

कैमरून ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर भी पैसों की जमकर बारिश होने की संभावनाएं हैं। कैमरून ग्रीन को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी ऑक्शन में रेस लगाने वाली है। ग्रीन की बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये हैं।

नारायण जगदीशन

इसके अलावा नारायण जगदीशन ऐसे खिलाड़ी हैं जिसको खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी अपने मन बना चुकी है। नारायण जगदीशन के लिए घरेलू सीजन कमाल का रहा है। इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में जगदीशन ने 830 रन बनाए हैं। नारायण जगदीशन ने लगाकार 5 शतक लगाकर धमाका किया है।

सैम कुरेन

तेज गेंदबाज सैम कुरेन इस ऑक्शन में आकर्षण का केंद्र होंगे। कुरेन टी-20 वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के खिताब से नवाजे गए थे। वहीं, आईपीएल में भी कुरेन का परफॉर्मेंस शानदार रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार के ऑक्शन में कुरेन को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी दिल से पैसे खर्च करेगी।

Gautam Gambhir ने की भविष्यवाणी, इन दो खिलाड़ियों को बताया फ्यूचर कप्तान

LIVE TV