IPL 2021 : धोनी ने नेट में बहाया खूब पसीना, लगाए लंबे लंबे हेलिकॉप्टर शॉट

आईपीएल का इंतजार धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। 9 अप्रैल से दिखेगा हर रोज महासंग्राम सभी खिलाड़ी अपने अपने स्थान पर हपुंच चुके है। जहां पर उन्हे दुसरी टीम के साथ मैच खेलना है। हर टीमों ने अपना प्रैक्टिस शेसन भी शुरू कर दिया है। इसी के दौरान मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी प्रैक्टिस करते नजर आए और लंबे लंबे हेलिकाप्टर शॉट लगाते दिखे। धोनी आजकल बेहद शानदार प्रैक्टिस का नजारा दिखा रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग ने धोनी कि एक वीडियो को भी शेयर किया है। बड़े बड़े शॉट खेलते दिख रहे है। धोनी की टीम एस सीजन का पहला मैच 10 अप्रैल को मुंबई में दिल्ली कैपिटल से भिड़ेगी। शायद इस बार चेन्नई अलग अंदाज मे खेलते नजर आ सकती है। क्योकि धोनी की बल्लेबाजी को देखकर यही समझ में आ रहा है।

चेन्न्ई का पिछला सीजन बेहद खराब रहा आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ जब चेन्नई ने प्लेआफ में जगह बनाने में नाकाम हो गई। चेन्नई की टीम में कॉफी उम्रदराज खिलाड़ी भी मौजूद हैं। धोनी, रैना, रायडु,ताहिर जैसे जो अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके खिलाड़ी शामिल हैं।

टीम इस प्रकार :                       

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबति रायडू, केएम आसिफ, दीपक चहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डुप्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी नगिदी, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम कुरेन, आर साई किशोर, मोईन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा, सी हरि निशांत.

LIVE TV