IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नें अपने टीम की नई जर्सी को किया लॉन्च, वीडियो आया सामने

आईपीएल का अप्रैल के महीने में शुरू होने वाला है। लोग आईपीएल का बेहद इंतजार कर रहे है।चेन्नई ने तीन बार खिताब पर कब्जा कर चुकी है। सीएसके का पिछला सीजन बेहद बेकार रहा था और टीम प्लेऑफ तक भी पहुंचने में नाकाम रही थी। इस सीजन में टीम के कई नए खिलाड़ी जुड़े हुए है। जैसे- मोईन अली, चेतेश्वर पुजारा, कृष्णप्पा गौतम जैसे खिलाड़ी इस सीजन में चेन्नई का साथ देंगें।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने बीते दिन बुधवार को अपनी नई जर्सी को लॉन्च कर दिया है।, जिसमें भारतीय सेना को सम्मान देते हुए उसका ‘कैमॉफ्लॉज’ भी डाला गया है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की नई जर्सी को लॉन्च किया। इसके बाद सोशल मीडिया में चेन्नई सुपरकिंग्स की नई जर्सी को लेकर लोगों ने खूब रिएक्ट किया।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को टैग करते ट्वीट किया कि हम नए अवतार में आपको देखने का और इंतजार नहीं कर सकते।

LIVE TV