IPL 2020: रोहित शर्मा ने छक्के का पूरा किया दोहरा शतक,जानें किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

हिटमैन के नाम से मशहूर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गुरुवार को 54 गेंद पर 3 चौके और 6 छक्के की मदद से 80 रनों की जोरदार पारी खेलकर मुंबई इंडियन्स को इस टूर्नामेंट की पहली जीत का स्वाद चखाया है।

हिटमैन रोहित शर्मा के आईपीएल में छक्को की बात करें तो इन्होने 201 छक्के लगाने का गौरव भी हासिल हो गया है। फिलहाल आईपीएल में सर्वाधिक 212 छक्के लगा के धोनी अभी इनसे आगे है। देखा जाए तो दोनो ही खिलाड़ी अपनी टीमों के लिए लगातार तेजी से रन बना रहे है। पर इस बार ये देखना काफी अहम होगा की इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद रोहित शर्मा धोनी का रिकोर्ड तोड़ पाते है कि पीछे ही रहते है ।


बता दे कि आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले और दूसरे स्थान के बाद तीसरा रिकॉर्ड धोनी के नाम है। चेन्नई सुपर किंग्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना जो कि निजी कारणों से इस संस्करण का हिस्सा नहीं बन पाए हैं, अब तक अपने आईपीएल के सफर में 194 छक्के लगा चुके हैं।

इस बात का दावा किया जडा रहा है कि अगर सुरेश रैना इस आईपीएल का हिस्सा लेते तो यह छक्कों की जंग त्रिकोणीय हो जाती।

LIVE TV