IPL : मैच हारने के साथ ही धोनी को लगा एक और बड़ा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का 14वां सीजन का पहला मैच ही निराशाजनक रहा। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला असफल रहा और उनकी टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकटे से मैच गवां दिया। यही नहीं इस दौरान धोनी को एक और बड़ा झटका लगा है।

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति की दोषी पाई गयी है। आईपीएल की प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से मीडिया रिपोर्टस में लिखा गया है कि कप्तान धोनी पर यह जुर्माना लगाया गया है। इसका कारण है कि उनकी टीम ने 10 अप्रैल 2021 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की थी। आईपीएल आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर गति अपराध से संबंधित यह टीम का सत्र का पहला अपराध है। इसलिए धोनी पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

LIVE TV