भारतीय ओलम्पिक संघ ने किया सलाहकार समिति का गठन

भारतीय ओलम्पिक संघनई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने शुक्रवार को सलाहकार समिति के साथ-साथ वित्तीय समिति, मेडिकल समिति और गेम्स टेक्निकल कंडक्ट समिति का गठन किया। इन समितियों में आईओए और एएसएफ के कर्मचारियों को शामिल किया गया है, जो इनका कार्यभार संभालेंगे।

यह भी पढ़ें:- ‘तानाशाह’ से लोकतंत्र की खातिर लड़े थे पाक के चीफ जस्टिस, सड़कों पर उतरे थे लोग

सलाहकार समिति में अनुभवी खेल प्रशासक तारलोचन सिंह, जी. एल. मंडेर, एस. रघुनाथन और बी.एस. लांगडे को शामिल किया गया है।

इसके अलावा, अखिल भारतीय टेनिस महासंघ के आजीवन अध्यक्ष अनिल खन्ना को वित्तीय समिति के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अन्य सदस्यों में भारतीय भारोत्तोलक संघ के महासचिव सहदेव यादव और उत्तराखंड ओलम्पिक समिति के सचिव डी.के. सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:-अमेठी के दौरे पर राहुल गांधी, समर्थक कर रहे स्वागत की जोरदार तैयारी

भारतीय जूडो संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार को राष्ट्रीय खेलों के लिए गेम्स टेक्निकल कंडक्ट समिति का चेयरमैन बनाया गया है। उन्हें एक साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है।

मेडिकल समिति के चेयरमैन के रूप में पवन दीप सिंह कोहली को नियुक्त किया गया है। उन्हें भी एक साल के लिए इस पद का कार्यभार सौंपा गया है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV