India COVID-19 : कम हुआ मौंतों का आंकड़ा, 3 लाख नए लोग संक्रमित

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,66,161 नए मामले सामने आए हैं। इन आंकड़ों के बाद देश में अब कोरोना के कुल पॉजिटिव मामले 2,26,62,575 हो गए है। हालांकि मौतों के आकंड़ों में पिछले दिनों से कमी आई है। पिछले 24 घंटे में 3,754 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुए हैं।

वहीं देश में अबतक इस संक्रमण ने 2,46,116 लोगों की जान ले ली है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,45,237 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,86,71,222 है। इसी के साथ ही देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,01,76,603 हो गया है।

LIVE TV