हरियाणा में बड़ा हादसा स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चे मलबे में दबे, 7 गंभीर रूप से घायल

हरियाणा में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। जहां एक स्कूल की छत गिरने से 27 बच्चे मलबे में दब गए। बता दें कि यह हादसा गन्नौर के गांव बांय के जीवन आनंद स्कूल में हुआ।

बताया जा रहा हैं कि उसी छत पर मिट्टी डालने का काम चल रहा था। मिट्टी डालते वक्त तीन मजदूर भी मलबे में दब गए। बाद में बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि इन बच्चों में 7 बच्चे गंभीर बताया जा रहे हैं, जिन्हें पीजीआई रोहतक के लिए रिफर कर दिया गया।

यह हादसा हरियाणा के  गांव गन्नौर के जीवन आनंद पब्लिक स्कूल में हुआ। जहां एक कमरे में तीसरी कक्षा के छात्र पढ़ाई कर रहे थे, उसी समय मजदूर भी छत पर मिट्टी डाल रहे थे। मिट्टी डालने के दौरान छत भरभारा कर नीचे गिर गई। जिसमें 27 बच्चे मलबे में दब गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं हादसा होने के बाद स्कूल में भगदड़ मच गई।

मलबे में दबे बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जिनमें 7 बच्चे गंभीर रूप से घायल बताएं जा रहे हैं, जिन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया हैं। इन बच्चों में भावना, दिव्या, सलोनी, लक्ष्मी, अंशु, सूरज, स्कृति शामिल हैं। कुछ बच्चों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया हैं, लेकिन गंभीर बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद एसडीएम सुरेंद्र दुहान, सिविल सर्जन, बड़ी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LIVE TV