चारों तरफ से घाटियों और पहाड़ों से घिरा पूर्वातर का यह शहर

इम्फाल शहर मणिपुर राज्य की खूबसूरत राजधानी है। हरी-भरी घाटियां और पहाड़ों के घिरे होने की वजह से एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इस शहर में प्राकृतिक द्श्यों और प्राचीन किलों का अनूठा संगम है। यहां का शांत वातावरण पर्यटकों को काफी हद तक लुभाता है। अगर आप अपना कुछ वक्त अच्छे से बिताना चाहते हैं तो इम्फाल की प्राकृतिक वादियों में आपको घुलना ही होगा।

इम्फाल

यह खूबसूरत शहर समुद्र तल से 790 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जहां से आप प्रकृति के अनूठे नजारों को निहार सकते हैं।

सिरोही नेशनल पार्क

यह एक वन्यजीव नेशनल पार्क है। यह भारत का सबसे छोटा नेशनल पार्क है। जिसका क्षेत्रफल 41 वर्ग किमी है। यहां के सबसे खास फूल सिरोही लिली के नाम पर इस पार्क का नाम रखा गया है। जानवरों में आप यहां बाघ, तेंदआ और जंगली सूअर सहित अन्य जीवों को देख सकते हैं। इसके अलावा यहां फूल-वनस्पतियों की कई प्रजातियों मौजूद है।

मणिपुर राज्य संग्रहालय

इस संग्रहालय की स्थापना पूर्व प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने 1969 में की थी। इस संग्रहालय में ऐतिहासिक किताबें, प्राचीन वस्तुएं, पुरातात्विक साक्ष्य, चित्रकारी और बच्चों की गैलरी का भंडार है। लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए यहां पर समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयाजोन किया जाता है जो राज्य की संस्कृति को भली-भांति प्रदर्शित करते हैं। लोगों का सामाजिक रूप से जागरूक करने का लिए इस संग्रहालय की भूमिका काबिले तारीफ है। आप इस संग्रहालय जाकर भी सैर का आंनद ले सकते हैं।

कंगला किला

किसी जमाने में मणिपुर का प्राचीन राजधानी के रूप में कंगला किले को बड़े सम्मान का दर्जा प्राप्त था। आज से काफी साल पहले यह किला संस्क़ृति को दर्शाता था। किले में शाही परिवारों के सदस्यों के शाही महल, मंदिर और कब्रगाह के मैदान शामिल थे। ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के लिए आप यहां की यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

लोकटक झील

पूवी राज्य की लोकटक झील भारत में सबसे बड़ी ताजे पानी की झील मानी जाती है। इसके अलावा इस झील को दुनिया की फ्लोटिंग झील होने का गौरव प्राप्त है। पर्यटन द्रष्टि के साथ-साथ इस झील के पानी का इस्तेमाल पीने, सिंचाई और बिजली के उत्पादन में भी किया जाता है। आप यहां तैरते हुए फ़्लोटिंग द्वीप भी देख सकते हैं। फ़्लोटिंग द्वीप को फुमदी भी कहा जाता है।

LIVE TV