अगर आप भी हैं वर्किग वूमेन, तो इन 5 मिनट की एक्सरसाइज से खुद को इस तरह से रखें फिट

आजकल के समय महिलाएं घर के साथ-साथ बाहर ऑफिस की भी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। लेकिन महिलाएं जो इतना कुछ करती हैं अपने परिवार और बच्चों के लिए वहीं कहीं ना कहीं अपनी सेहत को नजरअंदाज भी कर रही हैं। उसी वजह से वह बेहद परेशान रहती हैं। साथ ही इस कारण उनको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को भी झेलना पड़ता है। इसलिए शरीर को चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए रोज एक्सरसाइज करने की आवश्यकता होती है। अक्सर महिलाओं की ये चाहत भी होती है कि उनका वजन ठीक रहें, शरीर शेप में रहें। इसलिए आज हम आपको जो एक्सरसाइज बताने जा रहे है उसको आप रोज करें।

एरोबिक एक्सरसाइज

एरोबिक एक्सरसाइज

इस व्यायाम में अधिक से अधिक मांसपेशियों को काम में लिया जाता है। इससे आपके ह्रदय और फेफड़े को ठीक तरह से काम करने में मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज के अंतर्गत नृत्य करना, साइकिल चलाना, दौड़ना, तैरना आदि आता है। ऐसे वर्कआउट शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाते है जिससे ह्रदय और शरीर की संपूर्ण मांसपेशियों में रक्त का सही रूप से संचार करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें-यह पांच चीजे जल्द ही दिलाएंगी अर्थराइटिस से छुटकारा, जानें रोज खाने का तरीका

ब्रेक लेना भी है जरूरी

कुछ लोग दिन भर बैठकर कंप्यूटर के सामने सारा समय बिताते हैं जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो लगातार एक जगह चिपककर न बैठें, थोड़ी-थोड़ी देर में खड़ी होकर टहलें, हाथ-पैरों को हिलाएं व थोड़ा सा हलका-फुलका व्यायाम भी करें। हर बीस मिनट के बाद दूर जगह पर दृष्टि डालें, नजर टिका कर देखने की कोशिश करें। रोशनी बहुत ज्यादा न रहे, तेज रोशनी आंखों में तनाव पैदा करती है। यदि सीधे इससे बचत संभव न हो तो इसके लिए चमक रहित स्क्रीन अपने मॉनीटर पर लगाएं। बार-बार पलकें भी झपकाएं, यह आंखों की अच्छी एक्सरसाइज है।

एरोबिक एक्सरसाइज

फ्लेक्सिबिलिटी ट्रेनिंग

फ्लेक्सिबिलिटी ट्रेनिंग मांसपेशियों को लचीला बनाने के लिए होती है। इसमें स्ट्रेचिंग तथा मोशन एक्सरसाइज शामिल होती है। यह एक्सरसाइज मुख्य रूप से 40 वर्ष की आयु से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए होती है। किसी भी उपकरण के द्वारा स्ट्रेचिंग की जा सकती है। फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ने से शरीर का संतुलन, मोशंस की रेंज बढ़ती हैं और किसी तरह की चोट का खतरा भी कम होता है।

यह भी पढ़ें-नेल पेंट करते समय हमेशा अपने पास रखें नेल आर्ट किट, ताकि ना जाना पड़े पार्लर

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

जो महिलाएं मुख्य रूप से अपनी मांसपेशियों को मजबूत करने तथा अपनी शक्ति को बढ़ाने पर ध्यान दे रही हैं यह ट्रेनिंग उनके लिए हैं। इस ट्रेनिंग में मुख्य रूप से हाथों, पैरों, छाती तथा पेट की मांसपेशियों का ध्यान रखा जाता है। इसमें फ्री वेट्स, वेट मशीन, पुश-अप्स और सिट-अप्स शामिल किये जाते हैं। यह ट्रेनिंग औरतों को शरीर में वसा की मात्रा को कम करने में तथा शरीर में मांसपेशियों तथा मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है और यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।

 

 

 

 

LIVE TV