होंडा ने भारत में लांच की नई CR-V 2018, जानें किसको देगी कड़ी प्रतिस्पर्धा

नई दिल्ली| नई 2018 होंडा CR-V को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस नए वर्जन के लिए 28.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, भारत) शुरुआती कीमत रखी है। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले नई 2018 होंडा CR-V की एक्टीरियर डिजाइन में बदलाव किया गया है। साथ ही इसमें नया डीजल इंजन लगा है और कार 7-सीटर कॉन्फ्यूगरेशन के साथ आती है।

होंडा ने भारत में लांच की नई CR-V 2018, जानें किसको देगी कड़ी प्रतिस्पर्धा

वेरिएंट और कीमतें नई 2018 होंडा CR-V कुल तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगी, जिसमें पेट्रोल 2WD, डीजल 2WD और डीजल AWD शामिल है। पेट्रोल वेरिएटं 2WD की कीमत शुरू होती है 28.15 लाख से जबकी डीजल 2WD की कीमत 30.65 लाख रुपए है। वहीं इसका सबसे महंगे और टॉप-स्पेक वेरिएंट डीजल AWD के लिए आपको 32.75 लाख रुपए चुकाने पड़ेंगे। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम, भारत की है।

ध्यान रहे की 7-सीटर वेरिएंट सीर्फ डीजल इंजन के विकल्प के साथ उपलब्ध है। डिजाइन नई 2018 होंडा CR-V का डिजाइन काफी शार्प और एंगुलर है। इसके फ्रंट में ग्रिल पर प्रीमियम क्रोम बार, डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ एलईडी हेडलैंप, एलईडी फॉग लैंप, सिल्वर स्किड प्लेट और मस्कुलर बंपर लगा हुआ है।

2018 होंडा CR-V के साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें नए डिजाइन का डायमंड-कट, थ्री-स्पोक, 18-इंची अलॉय व्हील लगा है। कार के रियर में रिडिजाइन किया गया टेल लाइट क्ल्स्टर, टेल गेट पर क्रोम लाइन, शार्क-फिन एंटीन और स्किड प्लेट मिलते हैं।

साथ ही इसमें रूफ रेल्स भी लगा है जौ इसे एक टफ लुक देता है। कुल मिलाकर नई 2018 होंडा CR-V काफी फ्रेश लगती है। कलर नई 2018 होंडा CR-V कुल पांच नए कलर में उपलब्ध होगी, जिसमें सफेद, लाल, गोल्डन ब्राउन मेटैलिक, स्टील मेटैलिक और सिल्वर कलर शामिल है।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री और पत्रकार एमजे अकबर भी Mee Too तूफान के लपेटे में, लगा महिला पत्रकारों के यौन शोषण का आरोप

इंटीरियर और फीचर्स नई 2018 होंडा CR-V का इंटीरियर पहले के मुकाबले काफी प्रीमियम और लग्जूरियस लगता है। इसमें कई नए और लेटेस्ट फीचर्स शामिल किये गए हैं। कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है जो कि एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ आता है। इसके अलावा इसमें टीएफटी एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्स्स्टर, यूएसबी पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट और 8 स्पीकर का ऑडियो सिस्टम लगा है।

LIVE TV