Holi 2021 : आज बरसाना में खेली जाएगी लट्ठमार होली

पूरे देश में होली का त्योहार भले ही 29 मार्च को मनाया जाएगा। लेकिन राधा कृष्ण की भूमि मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल यानि की पूरे ब्रज में तो रंग और गुलाल उड़ाना शुरु हो गया है। 22 मार्च सोमवार को बरसाना के राधा रानी मंदिर में खेली गयी लड्डू की होली से इस परंपरा की शुरुआत हो चुकी है। जिसके बाद आज 23 मार्च को बरसाना में रंगीली गलियों में लड्ठमार होली खेली जाएगी।

बरसाना की लड्ठमार होली सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को बरसाना में लट्ठमार होली खेली जाती है। इस दौरान यहां फूल, रंग और गुलाल के साथ ही लाठी-डंडों से होली खेली जाती है और नजारा देखने लायक होता है। लट्ठमार होली खेलने वाले पुरुषों को हुरियारे और महिलाओं को हुरियारन कहा जाता है। नंदगांव में हुरियारे बरसाना में हुरियारिनों संग लट्ठमार होली खेलने के लिए आते हैं। एक दिन लट्ठमार होली बरसाना में होती है तो अगले दिन नंदगांव में।

LIVE TV