हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही, बारिश ने किया जीवन अस्त-व्यस्त, 10 की मौत

भारत के कई राज्यों  में भारी बारिश हो रही हैं, जिसके कारण जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। वहीं इन दिनों हिमाचल में लगातार बारिश होने के कारण वहां के लोगो को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं।

हिमाचल मे  जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया हैं वहीं बारिश के कारण लगभग 10 लोगो ने जान भी गवां दी हैं। जिसकी जानकारी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक राज्य में 130 दिनों में काफी बारिश हुई, जिसमें 432 लोगों की मौत हो गई हैं। एचपीडीएमए के आकड़ों के अनुसार 24 घंटो मे काफी बारिश हुई, जिसमें प्रकृतिक आपदा और सड़क दुर्घटना के कारण 10 लोगों की जान चली गई चली हैं। वहीं इस कारण कई घरों और गौशालाओं को भी भारी नुकसान हुआ हैं। भारी बारिश के वजह से लगभग 123 सड़के बंद हो गई हैं।

बता दें की बारिश के कारण करीबन 1,108 करोड़ की संपत्ति का नुकसान होने की आशंका हैं। एचपीडीएमए के अनुसार कृषि और बागवानी क्षेत्रों में लगभग 745 करोड़ का नुकसान हुआ हैं। वहीं 12 लोग लपता हैं, जिनका कोई पता नहीं चल पाया हैं।

बात दें कि भारी बारिश के कारण गुरुवार को रात 10 बजे होमगार्ड कार्यालय में भूस्खलन हो गया। जिसकी जानकारी आपातकालीन संचालन केंद्र की तरफ से दी गई। भूस्खलन के वजह से सड़क पर मलवा भी फैल गया। इस कारण कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन सड़क पर मलवा होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़।

LIVE TV