Health Tips: अगर आप भी रखते हैं अपने फ्रिज में ये चीजें तो हो जाएं सावधान! कभी ना करें ऐसी बड़ी गलती

बदलती लाइफस्टाइल के चलते आज किसी के पास रोज-रोज बाजार जाकर फल और सब्जी खरीदने का समय नहीं होता है। इसलिए लोग एक ही बार में सप्ताह भर की सब्जियां और फल खरीद कर ले आते हैं। लोगों की यह गलतफलमी कि फ्रिज में रखा हुआ खाना काफी समय तक फ्रैश रहता है यह तब गलत हो जाता है जब सप्ताह पहले लाए फल और सब्जी में कीड़े लग जाते हैं। इस खान से आपकी सेहत पर गलत प्रभाव पड़ता है। इसलिए आज हम आपको खाने की वो चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कभी भी गलती से फ्रिज भी नहीं रखना चाहिए।

कॉफी

कभी भी फ्रिज में ऐसी चीजे नहीं रखनी चाहिए जिसके कारण फ्रिज में बाकी के रखे सामान पर इसकी महक जाए और बाकी का सामान भी खराब हो। कॉफी की महक से फ्रिज में रखा सारा सामान खराब हो जाता है।

ब्रेड

अक्सर लोग ब्रेड को फ्रिज में जरूर रखते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी ब्रेड को भी फ्रिज में रखना काफी खतरनाक हो सकता है। इसके कारण ब्रेड का स्वाद तो बदलता ही है साथ में यह आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक होता है।

टमाटर

टमाटर को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि फ्रिज में रखने से इनके अंदर की झिल्ली टूट जाती है। जिस वजह से टमाटर जल्दी गलने लगता है। इतना ही नहीं फ्रिज में रखें टमाटर हमारी सेहत को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

आलू

आलू को फ्रिज में रखने से इसका स्टार्च शुगर में बदलने लगता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इससे उसके स्वाद पर भी असर पड़ता है।

तरबूज

तरबूज को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में तरबूज रखने से इसमें मौजूद पौष्टिक गुण खत्म हो जाते हैं।

केला

केले को फ्रिज में रखने से ये काला पड़ने लगता है। इससे ईथाइलीन नाम की गैस निकलती है जिससे ये अपने आसपास रखे फलों को भी खराब कर देता है।

शहद

शहद को तो कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह पहले से ही प्रिजर्व रहता है। अगर आप शहद को फ्रिज में रखते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। फ्रिज में रखने से शहद क्रिस्टल के रूप में आ जाता है फिर वह आपकी सेहत को खराब करता है।

LIVE TV