Health Tips: शरीर में होने वाले यह बदलाव सेहत के लिए हैं काफी खतरनाक, इसलिए करवाते रहें ये टेस्ट

ब्लड हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसके सहारे ही हमारी बॉडी कोई भी काम करती है। ब्लड शरीर के विभिन्न अंगो, मांसपेशियों और ऊतकों को पोषक देने का काम करता है। शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं हमेशा ही बनती रहती है। खून हमारे शरीर के प्रत्येक अंग में पहुंचकर शरीर को पोषण के साथ आगे की प्रक्रियाएं को करने में मदद करता है। इसलिए अगर हमारे शरीर में खून की कमी होती है तो यह हमारे शरीर के लिए बहुत की नुकसानदायक होता है। इसलिए आज हम आपको ब्लड क चार टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं और आज बताते हैं कि यह ब्लड टेस्ट हमारे लिए कितने जरूरी है।

कंप्लीट ब्लड काउंट या सीबीसी टेस्ट

कंप्लीट ब्लड काउंट टेस्ट एक ऐसा टेस्ट है जिसकी मदद से शरीर के सारे अंगों की सही से जांच हो जाती है। इस टेस्ट को दूसरी भाषा में सीबीसी टेस्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह ब्लड में लाल रक्त कोशिकाओं के साथ-साथ पीली रक्त कोशिकाओं के बारे में भी बताता है। अगर ब्लड में लाल रक्त कोशिकाएं ज्यादा है जब भी यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है और अगर कम हैं तब भी यह हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि हमे नियमित रूप से सीबीसी ब्लड टेस्ट कराते रहना चाहिए।

किडनी फंक्शन टेस्ट

किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। यह ब्लड को साफ करता है। साफ ब्लड को शरीर के बाके हिस्सों तक पहुंचाने में मदद करता है। किडनी के टेस्ट को किडनी फंक्शन टेस्ट के नाम से भी जाना जाता है। इस टेस्ट में तमामा चीजें टेस्ट की जाती है। जैसे कि सोडियम,पोटैशियम, क्लोराइड, बाईकार्बोनेट, यूरिया, क्रिएटिनिन आदि।

थायरॉइड टेस्ट

थॉयराइड एक साइलेंट किलर है। यह बीमारी किसी भी उम्र में पुरुष और महिला दोनों के हो सकती है। यह बीमारी बहुत ही खतरनाक होती है। इस बीमारी के बारे में तब पता चलता है जब यह बीमारी बहुत बड़ी हो जाती है। या जब यह बीमारी वहां तक पहुंच जाती है जहां से इसका इलाज कराना कठिन हो जाती है। इसलिए जब भी आपको लगे कि आपको वजन तेजी घट या बढ़ रहा है तो आपको एक बार यह टेस्ट जरूर करा लेना चाहिए।

LIVE TV