Health Tips: शरीर के pH लेवल का संतुलित होने है बेहद जरूरी, उपयोग में लाएं यह 5 फूड्स

आपके शरीर में कई सारे एसिड बनते और बिड़गते हैं। इन एसिड का असर आपके शरीर में कई बार हानिकारक भी पड़ता है तो कई बार लाभदायक भी। इसका हानिकारक असर सबसे ज्यादा किड़नी और फेफड़ो को झेलना पड़ता है। इस कारण आपके शरीर में कई सारी समस्याएं भी होने लगती हैं। ब्लड में एसिड की मात्रा को जांचने के लिए शरीर का पीएच चेक करते रहना चाहिए। पीएच के जरिए ही आप अपने शरीर का पीएच बता सकता है। आपके शरीर का पीएच लेवर 7.4 होना चाहिए। अगर हमारे शरीर का पीएच इस लेवल से कम होता है तो वह एसिडिक होगा और अगर इस पीएच लेवल से ज्यादा होगा तो यह बेसिक होगा। लेकिन अगर आपके शरीर का पीएच समान्य नहीं रहता है तो आप फल और सब्जियों पर ध्यान देकर अपने शरीर का पीएच मेनटेन रख सकते हैं।

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च में एंटी बैक्टीरियल के सभी गुण मुख्य रूप से पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर का पीएच लेवल मेनटेन रहता है। साथ ही इसमें विटामिन ए की मात्रा भरपूर होती है। जो आपको किसी भी तरह के बैक्टीरिया से लड़ने का ताकत देता है। अगर आप हर दूसरे दिन शिमला मिर्च का सेवन करते हैं तो आपको अपने शरीर में खुद ही परिवर्तन देखने को मिलेगें।

गोभी

गोभी सर्दियों के मौसम में बहुत अच्छी सब्जी मानी जाती है। ब्रोकली, फूल गोभी, बंद गोभी,  ब्रसेल्स स्प्राउट्स और इस प्रकार की अन्‍य सब्जियां आपके पीएच बैलेंस को भी सही रखेंगी व साथ ही आपकी सेहत का भी पूरा खयाल रखेंगी। ब्रोकली में ढेर सारे एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

लहसुन

आप किसी से भी पूछ लीजिए वह आपको यहीं बताएंगा कि आपको लहसुन का सेवन रोज करना चाहिए। हां ये बात अलग है कि आपको गर्मी के समय़ में लहसुन का सेवन कम से कम करना चाहिए। क्योंकि यह गर्म होता है तो कई बार आपको नुकसान भी कर सकता है। यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ावा देता है। साथ ही आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचा कर रखता है।

पत्ते वाली सब्जियां

हरी सब्जियों में साग, पालक, सोया, मेथी, मूली, पत्तों वाली प्याज आदि सब्जियां शामिल हैं। इनमें से पालक सबसे अधिक सेहतमंद सब्‍जी होती है। हरी सब्जियों के सेवन से ब्लड का पीएच लेवल मेनटेन रहता है। इन सब्जियों में विटामिन ‘के’ और फॉलेट की मात्रा काफी अधिक होती है। पालक में विटामिन, मिनरल, फिटोकेमिकल्‍स और एंटीऑक्‍सीडेंट्स भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्‍व आपको सेहतमंद और ऊर्जावान बनाये रखते हैं। इसमें फाइबर भी होता है जो आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्‍त रखता है। पालक का सेवन आपकी आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है।

नींबू

नींबू एक बहुत ही खट्टा फल है। यह कई बार एसिड भी होता है तो की बार बेसिक भी। अगर आप इसका इस्तेमाल सामन्य रूप से करते हैं तो आपके लिए यह एसिड है और अगर मेटाबॉलाइज होता है तो यह बेसिक होता है। इसलिए नींबू भी आपके शरीर का पीएच मेनटेन करने के लिए लाभदायक होता है।

LIVE TV