Health Tips: रात में सोते समय बच्चें के दांत पीसने की समय हो सकती है खतरनाक, ध्यान दें !

ऐसा आने कई बार देखा और सुना होगा कि कुछ बच्चें रात को सोते समय अपने दांत पीसते हैं। मतलब कि अपने दांतों को किटकिटाते रहते हैं। यह कोई परेशान होने वाली समस्या नहीं है। कई महिलाएं अपने बच्चें तो ऐसा करते देखते हैरान और परेशान हो जाती है। लेकिन एक सर्व में एक बात सामने आई है कि 50% बच्चें सोते सोते समय ऐसा ही करते हैं। इस समस्या को ब्रुक्सिज्म कहा जाता है। आइए जानते हैं इस समस्या के कारण और इसके इलाज।

बच्चे क्यों पीसते हैं दांत

इस समस्या के तार बच्चे के तनाव में रहने के कारण हो सकते हैं। यह समस्या वैसे तो किसी भी उम्र के इंसान को सकती है। लेकिन यह समस्या बच्चें को ज्यादा प्रभावित करती है। इस समस्या में परेशानी रात में सोते समय ही होती है। पहले ऐसा समझा जाता था कि शायद बच्चें का खाना ठीक से पचा नहीं है तो उसके पाचन में कोई समस्या है।

कितना खतरनाक है दांत पीसना

कुछ लोगों को दांत पीसने की समस्या सामान्य लग सकती है मगर ये काफी खतरनाक हो सकती है। दांत पीसने से दांत कमजोर हो जाते हैं उनपर मौजूद पर्त इनेमल नष्ट हो जाती है, जिससे बच्चों को दांतों संबंधी कई समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे बच्चों में दांतों की सेंसिटिविटी यानी झनझनाहट की समस्या आम है। इसके अलावा दांतों के कमजोर होने के कारण दांत जल्दी टूटते हैं और संक्रमण से भी जल्दी प्रभावित होते हैं।

क्या होती हैं समस्याएं

  • दांत पीसने से दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है।
  • इनेमल के नष्ट होने के कारण दांतों की सेंसिटिविटी की समस्या हो जाती है।
  • लगातार दांत पीसने से दांतों का शेप बिगड़ जाता है।
  • दांत कमजोर हो जाते हैं।
  • नसों में तनाव की वजह से मुंह, जबड़ों और सिर में दर्द की समस्या हो सकती है।

तनाव है दांत पीसने की मुख्य वजह

अगर आपका बच्चा रात को सोते समय दांत पीसता या किटकिटाता है, तो इसका कारण उसका तनाव हो सकता है। ऐसे बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें तो शायद इसका कारण उनमें गुस्सा, दर्द या कोई खीझ हो सकती है। कई बार कुछ बच्चों में इसके दूसरे कारण भी हो सकते हैं, जिनका पता नहीं चल पाया है।

LIVE TV