शादी के बाद आई ऐसी खबर, भाई-बहन में होगी टक्कर
मुंबई। हर्षवर्धन कपूर की आगामी फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर एक जून को उनकी बहन व अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के साथ होने जा रही है। ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ पहले 25 मई को रिलीज होने वाली थी।
एक बयान में कहा गया कि निर्माताओं का मानना है कि वितरण के लिहाज से एक जून बेहतर तारीख है। इस तारीख में अधिक दर्शकों के सिनेमा घरों में आने की उम्मीद है। फिल्म को बेहतर और अधिक शो हासिल होंगे और एक जून को दर्शकों की अच्छी संख्या सिनेमा घरों में पहुंचने की संभावना है।
फिल्म में अच्छे एक्शन दृश्यों का दावा किया गया है, जो मुंबई के आसपास अभी तक नहीं देखी गई जगहों पर शूट किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: लंदन जाने के लिए इस एक्ट्रेस ने सीखी कनपुरिया हिंदी, वजह बड़ी मस्त है
‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ का निर्माण ईरोज इंटरनेशनल, रिलायंस एंटरटेंमेंट, विकास बहल, मधु मनतीना और अनुराग कश्यप द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
#BhaveshJoshiSuperhero has a new release date… Will now release on 1 June 2018… Stars Harshvardhan Kapoor… Vikramaditya Motwane directs… Poster with new release date announcement: pic.twitter.com/UgSWfbXN9w
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 16, 2018