Happy Birthday Tiger Shroff: जाने टाइगर श्रॉफ का क्या है असली नाम और कौन है उनका सबसे खास?

• गौरव राय

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के सभी पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं।टाइगर को चाहने वाले लाखों लोग हैं जो उनसे बेहद प्यार करते है। उन्होंने कई सुपर हिट फिल्मों में काम किया है और दर्शकों के दिलों पर राज भी किया है। टाइगर श्रॉफ अपना जन्मदिन 2 मार्च को मनाते हैं। वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के पुत्र हैं। टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर हम आपको उनके बारे में कुछ खास जानकारी देंगें।

टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 को बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के घर में जन्म लिया। यह बात टाइगर श्रॉफ के बहुत कम फैंस को पता होगा कि उनका असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। जैकी श्रॉफ बचपन में उन्हें टाइगर कह कर पुकारते थे क्योंकि उनकी डाइट अच्छी-खासी थी। टाइगर श्रॉफ ने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई में किया। वह बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा कपूर के सबसे खास दोस्तों में से एक है। यह दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते है। उन्हे अपना सबसे खास और करीबी मानते है।

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर साथ केवल फिल्मों में ही नहीं बल्कि यह दोनों एक ही स्कूल में क्लासमेट भी थे। अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में अपनी स्कूली कि शिक्षा प्राप्त करने के बाद टाइगर श्रॉफ अमेटी यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई पूरी की। ताइकांडो में महारत हासिल करने वाले टाइगर को इसमें ब्लैक बेल्ट भी मिल हुआ है।

बात करें टाइगर श्रॉफ के फिल्मी करियर की तो उन्होंने बॉलीवुड में साल 2014 मे शुरुआत की थी।टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू हीरोपंती फिल्म से किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन ने अहम भूमिका निभाई थीं। हीरोपंती कृति की भी डेब्यू फिल्म थी। दोनो पहली की फिल्म में टाइगर और कृति ने काफी सुर्खियां बटोरीं। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद किया। वहीं फिल्म हीरोपंती को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद टाइगर श्रॉफ अपनी बेस्ट फ्रेंड श्रद्धा कपूर के साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आए।

LIVE TV