GST क्षतिपूर्ति: अक्टूबर से अब तक राज्यों को दिए गए 1.04 लाख करोड़ रुपये

वस्तु एवं सेवा कर (GST) की क्षतिपूर्ति करने के लिए केंद्र सरकार ने अक्तूबर, 2020 से अब तक करीब 1.04 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। बीते दिन यानी सोमवार को वित्त मंत्रालय की ओर से इस मामले में जानकारी साझा की गई। वित्त मंत्रालय के अनुसार व्यय विभाग ने 23 राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों (दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी की विधानसभाओं के साथ) को 4,000 करोड़ रुपये की 18वीं साप्ताहिक किस्त जारी कर दी है।

केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को जारी की गई धनराशि में से 3677.74 करोड़ रुपये 23 राज्यों को और 322.26 करोड़ रुपये की राशि तीन केंद्रशासित प्रदेशों को जारी की गई है। वहीं अतिरिक्त 5 राज्यों में जीएसटी लागू करने के बाद भी राजस्व में कमी नहीं आ है। इन राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किमम का नाम शामिल है।

LIVE TV