Govardhan 2020: जानिए गोवर्धन पूजा की सही विधि

कहा जाता है कि यदि हम किसी पूजा को गलत विधि से करते हैं तो उसका फल नही मिलता है। जिसके कारण हमारी मनोकामनाएं अधूरी रह जाया करती हैं। पूजा करने से पहले हमें उसके बारे में जानकारी होना बेहद जरुरी होता है साथ ही उसकी सही विधि को जानकर ही पूजा करनी चाहिए। यदि आप भी गोवर्धन पूजा करते हैं और आपको इसकी सही विधि नही पता है तो आज हम आपको इस पूजा की सही विधि बताएंगे। तो आइये जानते हैं कि गोवर्धन पूजा करने की सही विधि क्या है।

गोवर्धन पूजा विधि
*गोवर्धन पूजा शाम के समय की जाती है। इसलिए आपको शाम के समय स्नानआदि करने के बाद साफ वस्त्र धारण करना होगा।
*इसके बाद गाय के गोबर से गोवर्धन जी की आकृति बनाएं।
*इसके बाद भगवान कृष्ण को मन में स्मरण करें और अन्नकूट का भोग लगाएं।
*गोवर्धन जी की आकृति के साथ गाय और बैलों की आकृति बना उनकी पूजा अवश्य करें।
उनका श्रृंगार करें और उन्हें स्नान कराकर फूलों की माला पहनाएं और दीप-धूप से उनकी आरती उतारें।
*इसके बाद उन्हें मिठाई का भोग लगाएं और उनका आशीर्वाद लें।
*अंत में यह मिठाई प्रसाद के रूप में सभी में वितरण कर दें।

LIVE TV